24 “तब ही यह हाथ का एक भाग उसी की ओर से प्रगट किया गया है और वे शब्द लिखे गए हैं।25 और जो शब्द लिखे गए वे ये हैं, मने, मने, तकेल, ऊपर्सीन।26 इस वाक्य का अर्थ यह है, मने, अर्थात् परमेश्वर ने तेरे राज्य के दिन गिनकर उसका अन्त कर दिया है।27 तकेल, तू मानो तराजू में तौला गया और हलका पाया गया है।28 परेस, अर्थात् तेरा राज्य बाँटकर मादियों और फारसियों को दिया गया है।”