18 उसने कहा, “नगर में फलाने के पास जाकर उससे कहो, कि गुरु कहता है, कि मेरा समय निकट है, मैं अपने चेलों के साथ तेरे यहाँ फसह मनाऊँगा।”19 अतः चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी, और फसह तैयार किया।20 जब साँझ हुई, तो वह बारह चेलों के साथ भोजन करने के लिये बैठा।