16 तब जो यहूदिया में हों वे पहाड़ों पर भाग जाएँ।17 जो छत पर हो, वह अपने घर में से सामान लेने को न उतरे।18 और जो खेत में हो, वह अपना कपड़ा लेने को पीछे न लौटे।19 “उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय, हाय।20 और प्रार्थना करो; कि तुम्हें जाड़े में या सब्त के दिन भागना न पड़े।