7 वह सब बातें सह लेता है, सब बातों पर विश्वास करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धीरज धरता है। (1 कुरि. 13:4)
1 Peter 5
7 अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है।
Ecclesiastes 3
1 हर एक बात
का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है।2 जन्म का समय, और मरण का भी समय; बोने का समय; और बोए हुए को उखाड़ने का भी समय है;3 घात करने का समय, और चंगा करने का भी समय; ढा देने का समय, और बनाने का भी समय है;4 रोने का समय, और हँसने का भी समय; छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है;5 पत्थर फेंकने का समय, और पत्थर बटोरने का भी समय; गले लगाने का समय, और गले लगाने से रुकने का भी समय है;6 ढूँढ़ने का समय, और खो देने का भी समय; बचा रखने का समय, और फेंक देने का भी समय है;7 फाड़ने का समय, और सीने का भी समय; चुप रहने का समय, और बोलने का भी समय है;8 प्रेम करने का समय, और बैर करने का भी समय; लड़ाई का समय, और मेल का भी समय है।
John 16
33 मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बाँधो, मैंने संसार को जीत लिया है।”
Mark 6
31 उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते-जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।
Philippians 4
13 जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ।