3 तब उसने उनसे यह दृष्टान्त कहा:4 “तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए तो निन्यानवे को मैदान में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे? (यहे. 34:11,12,16)5 और जब मिल जाती है, तब वह बड़े आनन्द से उसे काँधे पर उठा लेता है।