5 यूसुफ ने एक स्वप्न देखा
, और अपने भाइयों से उसका वर्णन किया; तब वे उससे और भी द्वेष करने लगे।6 उसने उनसे कहा, “जो स्वप्न मैंने देखा है, उसे सुनो7 हम लोग खेत में पूले बाँध रहे हैं, और क्या देखता हूँ कि मेरा पूला उठकर सीधा खड़ा हो गया; तब तुम्हारे पूलों ने मेरे पूले को चारों तरफ से घेर लिया और उसे दण्डवत् किया।”8 तब उसके भाइयों ने उससे कहा, “क्या सचमुच तू हमारे ऊपर राज्य करेगा? या क्या सचमुच तू हम पर प्रभुता करेगा?” इसलिए वे उसके स्वप्नों और उसकी बातों के कारण उससे और भी अधिक बैर करने लगे।