सी पर यीशु
| कीवर्ड | ईस्टर |
|---|---|
| Secondary Keywords | कांटों क्राइस्ट क्रूस पर चढ़ाने क्रूस पर चढ़ाया जोश त्याग पार मोक्ष मौत यीशु सूली |
| धर्मग्रंथों | Matthew 27:35 Matthew 27:46 Matthew 27:50 मरकुस 15:34 मरकुस 15:37 यूहन्ना 19:17-18 यूहन्ना 19:28-30 |
John 1917 तब वे यीशु को ले गए। और वह अपना क्रूस उठाए हुए उस स्थान तक बाहर गया, जो ‘खोपड़ी का स्थान’ कहलाता है और इब्रानी में ‘गुलगुता’।18 वहाँ उन्होंने उसे और उसके साथ और दो मनुष्यों को क्रूस पर चढ़ाया, एक को इधर और एक को उधर, और बीच में यीशु को। John 1928 इसके बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ हो चुका; इसलिए कि पवित्रशास्त्र की बात पूरी हो कहा, “मैं प्यासा हूँ।”29 वहाँ एक सिरके से भरा हुआ बर्तन धरा था, इसलिए उन्होंने सिरके के भिगाए हुए पनसोख्ता को जूफे पर रखकर उसके मुँह से लगाया। (भज. 69:21)30 जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा, “पूरा हुआ”; और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए। (लूका 23:46, मर. 15:37) Mark 1534 तीसरे पहर यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “इलोई, इलोई, लमा शबक्तनी?” जिसका अर्थ है, “हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?” Mark 1537 तब यीशु ने बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिये। Matthew 2735 तब उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ाया; और चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए। Matthew 2746 तीसरे पहर के निकट यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “एली, एली, लमा शबक्तनी ?” अर्थात् “हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?” Matthew 2750 तब यीशु ने फिर बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिए। | |








