24 अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।25 तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूलकर भी न जाना;26 क्योंकि बहुत से लोग उसके द्वारा मारे गए है; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।27 उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुँचाता है।