1 यहोवा की स्तुति करो! परमेश्वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो; उसकी सामर्थ्य से भरे हुए आकाशमण्डल में उसकी स्तुति करो!2 उसके पराक्रम के कामों के कारण उसकी स्तुति करो
; उसकी अत्यन्त बड़ाई के अनुसार उसकी स्तुति करो!3 नरसिंगा फूँकते हुए उसकी स्तुति करो; सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!