बाइबिल अध्ययन
| Secondary Keywords | bible अध्ययन आदमी जीवित ज्ञान प्रार्थना भविष्यवाणी महिला यीशु शिक्षा स्क्रिप्ट |
|---|---|
| धर्मग्रंथों | 2 Timothy 3:16-17 Hebrews 4:12 Joshua 1:8 Psalms 119:105 Revelation 1:3 Romans 15:4 यूहन्ना 1:1 यूहन्ना 8:32 |
2 Timothy 316 सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धार्मिकता की शिक्षा के लिये लाभदायक है,17 ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए। Hebrews 412 क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत तेज है, प्राण, आत्मा को, गाँठ-गाँठ, और गूदे-गूदे को अलग करके, आर-पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है। (यिर्म. 23:29, यशा. 55:11) John 11 आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। John 832 और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।” Joshua 18 व्यवस्था की यह पुस्तक तेरे चित्त से कभी न उतरने पाए, इसी में दिन-रात ध्यान दिए रहना, इसलिए कि जो कुछ उसमें लिखा है उसके अनुसार करने की तू चौकसी करे; क्योंकि ऐसा ही करने से तेरे सब काम सफल होंगे, और तू प्रभावशाली होगा। Psalm 119105 तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है। Revelation 13 धन्य है वह जो इस भविष्यद्वाणी के वचन को पढ़ता है, और वे जो सुनते हैं और इसमें लिखी हुई बातों को मानते हैं, क्योंकि समय निकट है। Romans 154 जितनी बातें पहले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम धीरज और पवित्रशास्त्र के प्रोत्साहन के द्वारा आशा रखें। | |








